{"_id":"68daf0a7fc4256884b08509e","slug":"thieves-steal-goods-from-home-two-suspects-in-custody-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146303-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरों ने घर से सामान उड़ाया, दो संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरों ने घर से सामान उड़ाया, दो संदिग्ध हिरासत में
Tue, 30 Sep 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
मल्लूडीह। शहर के सिद्धार्थनगर मल्लूडीह वार्ड में रविवार की रात एक बंद घर में चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
वार्ड निवासी काशीनाथ मिश्र, बलराम मिश्र और विजय प्रकाश मिश्र का परिवार दिल्ली में रहता है। पूजा पाठ व शादी के अवसरों पर लोग घर आते हैं। रविवार की रात उनके घर में चोरी हो गई। मकान की बाउंड्री फांदकर घुसे चोर घर में रखे सामान उठा ले गए। पड़ोसी अमीरूल ने घटना की सूचना पुलिस और मकान मालिक काशीनाथ को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर संदेह के आधार पर दो लोगों को थाने ले गई। हालांकि अभी मकान मालिक अभी नहीं आए हैं। उनके आने पर पुलिस को तहरीर दी जाएगी।