{"_id":"61e6f7c05284a9091e733d6c","slug":"thieves-clean-their-hands-in-the-grocery-store-kushinagar-news-gkp424133423","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन
किराना की दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना की दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ
छत के रास्ते से घुसे थे चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के जोकवा बाजार स्थित किराना की एक दुकान में सोमवार रात चोरी हो गई। दुकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कीमती सामान, गल्ले में रखा नकदी और सीसीटीवी का डीवीआर बॉक्स चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
जोकवा बाजार निवासी अभय बर्नवाल गांव के बाजार में हाईवे किनारे किराना की दुकान चलाते हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान खोला तो सीसीटीवी का डीवीआर बॉक्स नहीं था और दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि गल्ले में रखा करीब 25 हजार रुपये नहीं था। सूचना पर पहुंची मधुरिया चौकी पुलिस ने मामले की जांच की। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में तुर्कपट्टी थाने के एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पीछे से पटरा तोड़कर सहज जनसेवा केंद्र में चोरी
तमकुहीराज(कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा स्थित यूनियन बैंक परिसर में संचालित सहज जनसेवा केंद्र का पीछे से पटरा तोड़कर चोरी हो गया। चोरों ने कंप्यूटर को क्षति पहुंचाने के साथ ही दस हजार रुपये नकद भी चुरा लिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
दुकानदार मनोज पटेल ने बताया कि सोमवार रात उनके कंप्यूटर एवं इनफारर्मेशन सेंटर के पीछे से पटरा तोड़कर चोरों ने वहां रखे दस हजार रुपए नकद चुरा लिया। चोरों ने वहां रखे प्रिंटर को भी नुकसान पहुंचाया। देर रात गश्त करने निकली पुलिस ने पटरा टूटा देखकर दुकानदार को इसकी सूचना दी। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद