{"_id":"66df7cb6b68062f69b0b8ad4","slug":"thieves-broke-the-lock-of-the-box-and-took-away-jewelery-and-cash-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122910-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बॉक्स का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बॉक्स का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी उठा ले गए चोर
Tue, 10 Sep 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में सुबह दस बजे एक व्यक्ति के घर में चोरी हो गई। बॉक्स का ताला तोड़कर चोर आभूषण और नकदी उठा ले गए। जानकारी होने पर शाम को पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
गांव निवासी रामराज यादव अपनी पत्नी के साथ सुबह नौ बजे खेत में कार्य करने चले गए। घर पर मौजूद उनके साढ़ू की लड़की किसी कार्य से कहीं चली गई। उसी दौरान वहां पहुंचे टेंपो सवार चोर घर में घुस गए और मकान का दरवाजा खोलकर उसमें रखे बॉक्स का ताला तोड़ कर उसमें रखा आभूषण उठा ले गए। कुछ देर बाद घर आई साढ़ू की लड़की ने घर में बिखरा सामान देखकर शोर मचाया। खेत का कार्य समाप्त कर घर लौटने पर रामराज को चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होंने घर की तलाशी ली तो बॉक्स में रखा आभूषण और नकदी गायब थी। सूचना पर पहुंची बरवा राजापाकड़ पुलिस बूथ के हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर सिंह व तारकेश चौबे ने छानबीन की।