फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   thieves beaten and snatched tops

चोरों ने पुजारी और पत्नी को पीटा

Thu, 11 Jul 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
thieves beaten and snatched tops
चोरों ने पुजारी और पत्नी को पीटा
विज्ञापन

दानपेटी तोड़ने की कोशिश, पुजारिन के कान से नोच ले गए टॉप्स
देवरिया पांडेय के शिवमंदिर का का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार की रात पडरौना कोतवाली क्षेत्र के देवरिया पांडेय गांव के शिवमंदिर परिसर में चोरी की की नीयत से घुसे चोरों ने पुजारी और उनकी पत्नी की पिटाई की। जाते-जाते पत्नी के कान से टॉप्स भी नोच ले गए। सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुजारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
देवरिया पांडेय के शिवमंदिर के मुख्य पुजारी नंदलाल गिरी मंदिर के बगल में स्थित कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे। आधी रात को कमरे का फाटक खुला देख चोर अंदर पहुंच गए और सामान बटोराने लगे। खटर-पटर से पुजारी की पत्नी शांति की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो मंदिर परिसर में सो रहे गांव के ही चंद्रशेखर भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि चोरों ने पुजारी नंदलाल गिरी की पत्नी शांति और चंद्रशेखर की बेरहमी से पिटाई की और जाते-जाते पुजारी की पत्नी शांति के कान के टॉप्स नोच ले गए। दानपेटी तोड़ने की कोशिश करने पर पुजारी नंदलाल ने विरोध किया तो उन्हें भी जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस के साथ वह भी मौके पर गए थे। हमलावर सात-आठ की संख्या में बताए जा रहे हैं। पुजारी ने मारपीट और टॉप्स छीन ले जाने की तहरीर दी है। घटना की छानबीन की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडा फार्म से उठा ले गए वाटर पंप
जौरा बाजार। चोरों ने बुधवार की रात जौरा बाजार के एक अंडा फार्म के बाहर लगा वाटर पंप चुरा लिया। फार्म के मालिक और पूर्व प्रधान संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को फार्म पर कार्य करने वाले मजदूर भोजन करने के बाद सो गए। सुबह उठे तो पंप चोरी हो चुका था।

विद्यालय और गुमटी में चोरी
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के सहजौली टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय के दरवाजे का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, एमडीएम के बर्तन आदि चुरा लिए। बृहस्पतिवार को एनपीआरसी श्याम सुंदर पासवान और प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, रामकोला के रगड़गंज पुलिस चौकी के बगल में बुधवार की रात एक गुमटी में चोरी हो गई। दुकानदार रामचंद्र जायसवाल ने तहरीर देकर बताया है कि वह बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब पहुंचे तो ताला टूटा था और दुकान में रखे सामान और कुछ रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed