फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves attacked Pradhan brother with a sharp weapon, injured

Kushinagar News: चोरों ने किया प्रधान के भाई पर धारदार हथियार से हमला, घायल

Wed, 22 Nov 2023 04:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Nov 2023 04:24 PM IST
सार

चोरों ने उदयभान के घर से कई बॉक्स, आभूषण, नकदी और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह गांव के बाहर कुछ दूरी पर खाली बाॅक्स मिला। घटना की सूचना किसी ने डायल 112 की पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Thieves attacked Pradhan brother with a sharp weapon, injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कुशीनगर जिले में हाटा के पैकौली लाला गांव में सोमवार की रात चोरी करने गए चोरों ने प्रधान के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल प्रधान के भाई का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना से पूरे गांव में रात भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल किया। मंगलवार सुबह हाटा के प्रभारी निरीक्षक और सीओ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


हाटा के पैकौली लाला गांव में मंगलवार की रात ग्राम प्रधान के दरवाजे पर छठ पूजा के बाद भंडारा था। बगल के रहने वाले उदयभान चौहान का परिवार भी मौजूद था। आधी रात कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी लोग अपने घर चले गए। उदयभान चौहान अपने बंचरा स्थित दुकान चले गए और उनके घर के सदस्य गांव में अपने घर गए।
विज्ञापन


आधी रात को उदयभान के पड़ोसी ग्राम प्रधान के भाई प्रेम की नींद खुल गई। उन्होंने घर के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखे। चोर होने का शक हुआ तो छत से नीचे आकर शोर मचाने लगे। शोर मचाता देख चोरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ होकर प्रेम वहीं गिर गए। मौका मिलते ही चोर वहां से भाग निकले। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेवरात व नकदी चोरी

चोरों ने उदयभान के घर से कई बॉक्स, आभूषण, नकदी और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह गांव के बाहर कुछ दूरी पर खाली बाॅक्स मिला। घटना की सूचना किसी ने डायल 112 की पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मंगलवार की सुबह हाटा कोतवाली पुलिस और सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed