{"_id":"64cd3d9e4191b7996f0f058d","slug":"thief-arrested-with-stolen-jewelery-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-2614-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी के आभूषण के साथ चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी के आभूषण के साथ चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। पटहेरवा पुलिस ने शुक्रवार को घर में ताला लगाकर बेटे के पास बाहर गई महिला के घर में बीते जुलाई को हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बगल के गांव के दो आरोपियों के पास से चोरी के गहने बरामद किया है। पुलिस आभूषण को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
छह जुलाई को क्षेत्र के बलुआ तकिया निवासी शीला देवी घर में ताला लगाकर बेटे के पास बाहर चली गईं। 29 जुलाई को जब वे घर आईं तो उनके घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी में रखे आभूषण गायब थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पटहेरवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। घटना का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि चोरों ने सुनसान घर को रेकी कर निशाना बनाया था। पुलिस नारायनपुर गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पटहेरिया-समउर मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखे। उन्हें रोक कर तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी के दो अदद कंगन, दो अदद खिल, झुमका, तीन लाॅकेट आदि करीब ढाई लाख कीमत के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने आभूषणों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैजू गिरी व रंजीत गुप्ता निवासी बलुआ शमशेर शाही के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एसआई उमेश सिंह, सभाजीत सिंह, ब्रजेश यादव और ओंकार सिंह आदि मौजूद थे।