{"_id":"6a42cbe2f6e9d8045e0e1ac7","slug":"they-are-beating-me-for-not-working-call-me-back-soon-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-1370351-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: काम नहीं करने पर कर रहे पिटाई, जल्दी बुला लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: काम नहीं करने पर कर रहे पिटाई, जल्दी बुला लो
Tue, 30 Jun 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
पडतरौना। म्यांमार में साइबर अपराधियों के शिकंजे में फंसे पडरौना के दो और बिहार के एक युवक की वतन वापसी में पेच फंसता जा रहा है। सोमवार को परिजनों के पास फोन कर युवकों ने बताया कि काम नहीं करने पर पिटाई कर रहे हैं। अगर जल्द से जल्द वापसी नहीं हुई तो यह लोग मार डालेंगे।
पिटाई से अनुरंजन के हाथ की अंगुली टूट गई है। सोमवार को परिजन डीएम से मिले। डीएम ने बताया कि फंसे युवकों के वापसी के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
म्यांमार में फंसे पडरौना के महाराणा प्रताप नगर, जंगल बेलवा के रहने वाले मोहम्मद उस्मान अंसारी अपनी मां और भाई को फोन कर बताया कि जबरन यहां पर काम करवा रहे हैं। मना करने पर पिटाई कर रहे हैं। रविवार की शाम पिटाई से अनुरंजन के हाथ की एक अंगुली टूट गई है। उस्मान ने बताया कि वह पहले से शुगर और बीपी का मरीज है। लगातार तनाव और दवा न मिलने से हालत बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने वहां मौजूद लोगों से दवा दिलाने की गुहार लगाई तो उन्हें धमकाया गया।
उनके साथी मोहम्मद हसन रजा और बिहार के सीतामढ़ी निवासी अनुरंजन कुमार भी अपने घर पर फोन कर प्रताड़ना की कहानी बताई है। युवकों के फोन आने के बाद परिजन घबरा गए हैं। सुबह डीएम के पास उस्मान का भाई पहुंचा और पूरी कहानी बताया। डीएम ने कहा कि घबराओ मत, युवकों की घर वापसी की प्रक्रिया चल रही है। उस्मान ने परिजनों को बताया कि साइबर फ्राड के लिए दबाव बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है। घर में फोन की घंटी बजते ही खौफ बढ़ जा रहा है। उस्मान की मां रेहाना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इसके पहले भी म्यांमार में फंसे युवकों के परिजन मिले थे। युवकों की वापसी के लिए पत्राचार किया जा रहा है।