फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be no shortage of fertilizer in the district

Kushinagar News: जिले में नहीं होगी उर्वरक की कमी

Sun, 01 Dec 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of fertilizer in the district
पडरौना। रबी की फसल जैसे गेहूं, दलहन और तिलहन की बुआई चल रही है। बुआई के दौरान उर्वरक और बीज की कमी न हो, इसके लिए कृषि विभाग जुटा है। जिले में उर्वरक और बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मांग के अनुसार उपलब्धता के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि फसलों की बुआई में किसानों को दिक्कत न हो, इसके लिए जिले में निजी क्षेत्र में यूरिया 18091 एमटी, डीएपी 2441 एमटी, एनपीके 2248 एमटी उपलब्ध है। सहकारिता क्षेत्र में यूरिया 8236 एमटी, डीएपी 750 एमटी, एनपीके 344 एमटी सभी बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध है। एक दिसंबर तक आईपीएल से जिले को 300 एमटी डीएपी मिल जाएगी। डीएम के निर्देश पर 150 एमटी सहकारिता और 150 एमटी निजी क्षेत्र को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

तीन से चार दिन में सहकारिता क्षेत्र के लिए इफ्को की 1300 एमटी डीएपी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि उर्वरक प्राप्त करने में यदि किसी भी किसान को परेशानी हो तो कंट्रोल रूम के 8317015135 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed