फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be no mistake in Lakshmi Puja...police will be present from pandal to ghat

Kushinagar News: लक्ष्मीपूजा में नहीं होगी चूक...पंडाल से घाट तक रहेगी पुलिस

Fri, 25 Oct 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
There will be no mistake in Lakshmi Puja...police will be present from pandal to ghat
पडरौना। दुर्गा पूजा के दौरान पडरौना शहर में बवाल और कप्तानगंज में सुरक्षा के अभाव में विसर्जन के दौरान नदी में डूबकर युवक की मौत के बाद पुलिस सतर्क है। जिले में 1234 लक्ष्मी प्रतिमाएं रखी जाएंगी। प्रतिमा लेकर पंडाल तक जाने, पंडाल में सुरक्षा और विसर्जन घाटों पर साफ-सफाई और बांस-बल्लियों की बैरिकेडिंग तथा गोताखोरों के इंतजाम की व्यवस्था स्थानीय थानाध्यक्ष के अलावा नगर पंचायत या ग्राम पंचायत को दी गई है। इसके लिए सीओ और एसडीएम को मॉनिटरिंग कर तैयारियों का अपडेट उच्चाधिकारियों को देना होगा।
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था को लेकर एसपी संतोष मिश्रा गंभीर नजर आ रहे हैं। दुर्गा पूजा के दौरान पडरौना के छावनी में हुए बवाल और कप्तानगंज के रामजानकी घाट पर छोटी गंडक नदी में विसर्जन के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत के बाद पुलिस लक्ष्मी पूजा को लेकर इन दिनों काफी सतर्क नजर आ रही है। सभी थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक की जा रही है तो बीट दरोगा और सिपाही को भी गांव-गांव शांति कमेटी की बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी संतोष मिश्रा प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर निकल रहे हैं। वायरलेस सेट पर भी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि प्रतिमाओं को पंडाल तक पहुंचाने और पंडाल से विसर्जन स्थल तक ले जाने के दौरान पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजकों से बातचीत कर समिति के सदस्यों का नाम, पता आदि भी रखा जा रहा है। किस रूट से प्रतिमा पंडाल तक आएगी और विसर्जन के लिए किस रास्ते से प्रतिमा को ले जाया जाता है, इसकी भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बीट दरोगा व सिपाही को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में शांति कमेटी की बैठक करें। ग्राम प्रधान, सभासद आदि की मदद से वहां के गणमान्य नागरिकों से संपर्क में बने रहे। उन्होंने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयार है। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

कंट्रोल रूम का एसपी ने किया निरीक्षण

पडरौना। एसपी ने पुलिस लाइन के यूपी 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए। एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा आदि को सकुशल संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी हैं। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मी तैयार रहे। उन्होंने यूपी 112 शाखा के पुलिसकर्मियों को रिस्पांस टाइम कम रखने, शिकायत-सूचना पर घटनास्थल पर समय से पहुंचने, शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार रखने व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed