फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be heavy rain soon, crops will also benefit

Kushinagar News: जल्द होगी भारी बारिश, फसलों को भी होगा फायदा

Mon, 21 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
There will be heavy rain soon, crops will also benefit
पडरौना। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे। धूप तो नहीं निकली लेकिन उमस से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक कई जगहों पर हल्की बूदाबांदी रही। इसके बाद भी उमस भरी गर्मी बरकरार रही। इससे लोगों को पसीने से राहत नहीं मिली। हवा न चलने से लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। कृषि विज्ञान केंद्र सरकटियां श्रुति वी सिंह ने बताया आने वाले दो दिनों तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में इस धान की पैदावार ठीक होगी।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आए दिन हो रहे मौसम में बदलाव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। सुबह में बादल रहने से गर्मी कम रही, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। सुबह में धूप नहीं निकली। लेकिन दोपहर तक हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक रही। आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग घरों में बिजली उपकरण के सहारे दिन बिताए। लेकिन झमाझम बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने कहा कि सावन के महीने में अगर इसी तरह बारिश रहेगी तो धान व गन्ने की फसल का पैदावार प्रभावित होगा। इस समय तेज बारिश होना चाहिए इससे धान के फसलों में कल्ला आते है। इससे अच्छी पैदावार होती है।
विज्ञापन


लक्ष्मीगंज में बारिश से मिली राहत

लक्ष्मीगंज। क्षेत्र में रविवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी थी लेकिन दोपहर बाद बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस किया। बारिश होने से तापमान में गिरावट महसूस किया गया। क्षेत्र के लालाछपरा, खोटही, पगार ,सपहा आदि गांवों में रविवार सुबह से ही बदली छाई होने से लोग उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। रविंद्र गुप्ता, महेंद्र साहनी, जयप्रकाश यादव, गोविंद सिंह, राजाराम यादव, भोरिल गुप्ता आदि ने बताया कि अभी तक इस क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं हुआ है। इससे फसलों के विकास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed