फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be an aptitude test for government school students and they will get awards.

Kushinagar News: राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की होगी अभिरुचि परीक्षा, मिलेगा पुरस्कार

Wed, 13 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
There will be an aptitude test for government school students and they will get awards.
पडरौना। जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों की अभिरुचि का पता लगाने के लिए परीक्षा होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन




जिले में 13 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तीन राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, छह राजकीय इंटर कॉलेज समेत कुल 22 राजकीय कॉलेज संचालित हैं। इन विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिरुचि का पता लगाने के लिए उनकी परीक्षा कराई जानी है। जिले स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रश्नपत्र को तैयार किया जाएगा एवं परीक्षा को कराते हुए इस बात का पता लगाया जाएगा, कि उनकी अभिरुचि किस क्षेत्र में हैं। विभिन्न वर्गों में अच्छा प्रदर्शन कर परीक्षा में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का भी कार्य होगा।
विज्ञापन



डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अभिरुचि का पता लगाने के लिए जिला स्तरीय अभिरुचि परीक्षा होगी। इसमें उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed