फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be a three-tier security arrangement for the Chief Minister, the administration is busy preparing.

Kushinagar News: मुख्यमंत्री की त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन तैयारी में जुटा

Mon, 01 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
There will be a three-tier security arrangement for the Chief Minister, the administration is busy preparing.
- तमकुहीराज कस्बे में मुख्यमंत्री का दो जून को कार्यक्रम प्रस्तावित
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बा स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में दो जून को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अमला रविवार को भी जुटा रहा। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हो रहे कार्य की निगरानी हो रही है। जनसभा स्थल पर लगाए जा रहे हैंगर, मंच आदि की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में चूक की कोई गुंजाइश न रहे इसके लिए पल-पल की माॅनिटरिंग की जा रही हैं। रविवार शाम जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार पहुंचे और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के तमकुहीराज कस्बे के हरिहरपुर स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में जनसभा के लिए तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए रविवार को दूसरे दिन भी नगर पंचायत के अलावे लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारी व अधिकारियों मौके पर जमे रहे। इनके अलावा, पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम मौके पर जमी रही। सीएम के आगमन को लेकर तमकुहीराज कस्बे के हरिहरपुर स्थित एनएचएआई पार्किंग ग्राउंड और उससे सटे खाली मैदान को कार्यक्रम स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसके समीप ही हेलीपैड तैयार कराया जा रहा हैं। हेलीपैड की सुरक्षा अंदर (इनर) व बाहर (आउटर) दो लेयर में होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयर में डी शेप में होगी। चाक-चौबंद सुरक्षा के लिहाज से जिले के अलावे गैर जनपद से जिले में तीन एएसपी व पांच सीओ की ड्यूटी लगाई गई हैं। सोमवार को ड्यूटी प्वाइंट व सुरक्षा व्यवस्था को कार्यक्रम स्थल से परखा जाएगा। प्रशासनिक अमला लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहा है ताकि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को तमकुहीराज विधायक डॉ असीम कुमार व चेयरमैन तमकुहीराज जेपी गुप्ता निरंतर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेते रहे। शाम को जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार, एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, सीओ जयंत कुमार, इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय, थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेंद्र राय के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे व सीएम के आगमन के बाबत तैयारियों को परखा।
सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया सुरक्षा व्यवस्था के बाबत लगातार तैयारियां की जा रही हैं। हेलीपैड की दो व मुख्यमंत्री की तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। सोमवार को सुरक्षा प्वाइंट की ड्यूटियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।





विधायक दे रहे कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार सक्रिय हो गए और कार्यक्रम को भव्यता देने के बैठकों का दौर शुरू हो गया। शनिवार शाम सेवरही कस्बे में व्यापारियों व नगर पंचायत सेवरही कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद देर शाम तमकुहीराज कस्बे के तरया रोड स्थित विधायक के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इसके अलावा, क्षेत्रीय विधायक नगर पंचायत तमकुहीराज के चेयरमैन जेपी गुप्ता व सेवरही के चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों की टीम तमकुहीराज कस्बा सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed