फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was no lock on the glass of the bus windows...the cold wind blew and it was chilling.

Kushinagar News: बस की खिड़कियों के शीशे में लॉक नहीं...ठंडी हवा का झोंका ठिठुरा रहा

Wed, 08 Jan 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
There was no lock on the glass of the bus windows...the cold wind blew and it was chilling.
- बस से जा रहे तो कंबल, टोपी, स्वेटर साथ रखें
विज्ञापन


- बसों की खिड़कियों के कांच में रबर नहीं, गेट भी खराब

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों में सफर कर रहे हैं तो ध्यान दें। सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर, टोपी, कंबल भी साथ रखें। निजी के साथ ही रोडवेज डिपो की कई बसों में खिड़कियों के शीशे में लॉक नहीं है, तो कुछ जाम पड़े हुए हैं। खिड़कियों के रास्ते ठंडी हवा का झोंका यात्रियों को ठिठुरा रहा है। परिवहन निगम की 25 और अनुबंधित की 18 समेत कुल 43 बस का संचालन हो रहा है।
रोडवेज बसें जनपद से कसया, गोरखपुर व देवरिया के अलावा कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर के लिए संचालित होती हैं। निजी बसें जनपद के साथ ही सीमा से सटे बिहार के जनपदों के लिए भी चल रही हैं। इन बसों में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में बसें यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। कारण यह है कि अधिकांश बस में सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कई निजी बसों में कांच तक नहीं है। कांच अगर हैं भी तो जाम पड़े हैं और कांच हैं तो लॉक न होने से खुद ही खुल जाते हैं। कुछ में कांच हैं, लेकिन बीच में रबड़ न होने से ठंडी हवा सीधे यात्रियों को लग रही है। कुछ में गेट तो है लेकिन, खुले जैसे ही हालात हैं। कारण यह है कि इनकी फिटिंग ठीक नहीं है। गेट लग भी गए तो हवा नहीं रुक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार

निजी बसों की खिड़कियों में कांच न लगने और कुछ बसों में कांच कम होने की जानकारी मिली है। बस स्वामियों को इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जाएंगे। - मोहम्मद अजीम, एआरटीओ




पडरौना डिपो की तरफ से संचालित सभी बसों के शीशे सही करा दिए गए हैं। अगर किसी बस में शीशे नहीं हैं तो उसमें लगवा दिए जाएंगे। गैर डिपो की तरफ से संचालित बस में अगर शीशे नहीं हैं तो वहां के एआरएम को पत्र भेजा जाएगा।

- जयप्रकाश प्रधान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed