{"_id":"65ee28ba1f3f7a3d9d036104","slug":"there-was-an-outcry-in-the-family-as-soon-as-the-dead-body-of-the-young-man-arrived-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113942-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक का शव पहुंचते ही परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक का शव पहुंचते ही परिवार में मची चीख-पुकार
Mon, 11 Mar 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी युवक का रविवार को गोरखपुर में देवरिया रेलवे लाइन के किनारे शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम युवक का शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी रमेश प्रजापति तीन माह पहले विदेश के कतर से कमा कर घर आए थे। उनका विवाह 12 फरवरी को कसया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी मीरा से हुआ था। रमेश करीब पांच दिन पहले परिजहों से अभी कुछ समय में आ रहा हूं.. कहकर घर से निकले थे, लेकिन वे शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन, पता नहीं चला। रविवार को रमेश का शव एनएच-28 गोरखपुर देवरिया बाईपास के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर शाम परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद परिजन सुअरहा गांव स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।