फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was an outcry for fertilizers... a kilometer long queue kept getting drenched in the rain

Kushinagar News: खाद के लिए हाहाकार...बारिश में भीगती रही एक किमी लंबी कतार

Tue, 05 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
There was an outcry for fertilizers... a kilometer long queue kept getting drenched in the rain
जटहा सहकारी समिति पर खाद के लिए छाता लगाकर खड़े किसान। संवाद 
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय का गांव खेसिया में सोमवार को यूरिया लेने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाजार में स्थित पुलिस चौकी के पास खाद के लिए टोकन लेने के लिए लंबी कतारें लगानी पड़ी और करीब एक किमी दूर जाकर गोदाम से खाद लेनी पड़ी। बारिश के दौरान भी महिलाएं और पुरुष लाइन में खड़े रहे। इस दौरान किसानों में कई बार गहमा गहमी भी होता रहा। पुलिस की मौजूदगी से कोई विवाद नहीं हुआ। पीसीएफ के प्रभारी मनोज चौधरी के मुताबिक कुल 888 बोरी यूरिया मिला था, जो शाम तक वितरण करवा दिया जाएगा। इसी क्रम में किसान सेवा सहकारी समिति जटहां बाजार पर भी यूरिया खाद का वितरण पुलिस की मौजूदगी में किया गया। खाद लेने के लिए दूरदराज से किसान आए थे। बारिश के दौरान भी भीड़ कम नहीं हुई। सचिव धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि कुल 444 बोरी यूरिया का वितरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

ओवररेटिंग के बाद हुआ वितरण
खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी थी। किसानों से प्रति बोरी 280 रुपये लिए जा रहे थे, जो चर्चा का विषय बना हुआ था। कई किसानों ने विरोध भी किया लेकिन कोई असर नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिले को मिला 1228 एमटी यूरिया
पडरौना। जिले में यूरिया की कमी नहीं है। सोमवार को जिले को 1228 एमटी यूरिया प्राप्त हुई है। उसे सहकारिता और निजी क्षेत्र की दुकानों पर समान रूप से वितरित किया जा रहा है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनेनका ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में पहले 6000 एमटी यूरिया उपलब्ध है। पहले उपल्ब्ध यूरिया में से जिसमें सहकारिता क्षेत्र में 2360 एमटी और निजी क्षत्रे में 4670 एमडी यूरिया की उपलब्ध रही है। उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति अभी जारी है। सोमवार को जिले को एचयूआरएल कंपनी की 1228 एमटी यूरिया मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed