फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was a trading company board outside, but a madrasa was running inside

Kushinagar News: बाहर ट्रेडिंग कंपनी का बोर्ड, अंदर चल रहा था मदरसा

Sun, 31 Aug 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
There was a trading company board outside, but a madrasa was running inside
मदरसा को सील कराते एसडीएम। संवाद
खड्डा। क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी के दुकान में बिना मान्यता के एक मदरसा संचालित मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम की मौजूदगी में बीईओ ने मदरसा को सील कर वहां नोटिस चस्पा कर दिया। बीईओ ने मदरसा में नामांकित छात्रों को मान्यता प्राप्त विद्यालय या परिषदीय स्कूल में दाखिला कराने के लिए निर्देश दिए। भुजौली बुजुर्ग में एक ट्रेडिंग कंपनी लिखे शटर लगे मकान में जमैतुस सादियालिल बनात के नाम से मदरसा चल रहा था। इसमें मुस्लिम समुदाय के बच्चों को पढ़ाया जाता था। शनिवार को खड्डा बीईओ अमित कुमार चौहान ने इसका निरीक्षण कर मान्यता सहित अन्य वैध कागजात मदरसा संचालक से मांगा, लेकिन वे कोई भी कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

बीईओ ने इसकी सूचना एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह को दी। सूचना के कुछ देर बाद खड्डा एसडीएम भी वहां पहुंचे और जांच के बाद मदरसे को सील करने का आदेश दिया। उस भवन के शटर में एसडीएम और बीईओ ने ताला लगाते हुए सील कर दिया। बीईओ ने बताया कि बिना मान्यता के मदरसा संचालित हो रहा था। एसडीएम के मौजूदगी में उसे सील कर दिया गया है। संचालक को नोटिस जारी कर जबाब मांगा जाएगा। यहां नामांकित छात्रों को नजदीक के मान्यता प्राप्त स्कूल में नामांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed