फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was a lot of foreign guests in Buddhanagari

Kushinagar News: बुद्धनगरी में रही विदेशी मेहमानों की धूम

Thu, 28 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of foreign guests in Buddhanagari
पकवा इनार। मुख्य महापरिनिर्वाण स्थली में बुधवार को सूर्योदय के साथ ही विदेशी मेहमानों की आवक आरंभ हो गई। यह सिलसिला सूर्यास्त तक प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर बना रहा। माहौल पूरा बुद्ध मय था। चारों ओर बुद्ध के उपदेश और वंदना गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन


सूर्योदय के साथ सुबह सात बजे थाईलैंड के तीन समूह में 74 पर्यटक, 7.30 बजे स्पेन के 25 पर्यटक, 8.20 बजे वर्मा के 13 व थाई लैंड के सात पर्यटक,

8.50 बजे श्रीलंका के 160 पर्यटक, 9.0 बजे इंडोनेशिया के 24 पर्यटक, दोपहर बाद श्रीलंका के तीन, इटली के एक, 3.30 बजे कंबोडिया के 270 व मलेशिया के 33 पर्यटकों का हुजूम मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना किया। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। स्तूप की परिक्रमा की। उत्खनित पुरावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से रू-ब-रू हुए। फिर भू स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा देखी। वहां से पर्यटकों का हुजूम शाम 4.30 बजे बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचा। जहां अपने अपने तरीके से परिक्रमा की। बेर के फूल चढ़ाए और कैंडल भी जलाया। पर्यटकों ने ध्यान भी किया। इस मौके पर भंते अशोक,भंते नंद का, भिक्षु उपाली, भंते बोध्यांग समेत तमाम बौद्ध भिक्षु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed