फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was a jam on the roads...vehicles were seen crawling

Kushinagar News: सड़कों पर लगा जाम...रेंगते दिखे वाहन

Sun, 10 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
There was a jam on the roads...vehicles were seen crawling
पडरौना के सुभाष चौक पर जाम में फंसे राहगीर। संवाद    
पडरौना। रक्षाबंधन के दिन शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस की हुई तैयारी बेमतलब साबित हुई। इस दिन शहर के सभी मुख्य सड़कों पर रुक-रुककर कई बार जाम लगा। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर में सर्वाधिक जाम की स्थित कोतवाली रोड, रामकोला रोड और राजदरबार रोड पर रही, जहां यात्रियों को करीब एक किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 9:30 बजे सुभाष चौक से कोतवाली की तरफ जाने वाले मार्ग स्थित रेलवे ढाला बंद हो गया। इससे रेलवे ढाला के दोनों तरफ से करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब पैने दस बजे रेलवे ढाला खुला तो रेलवे लाइन के बाद जल्दी आगे बढ़ने की चक्कर में दो बाइक चालक बेतरतीब खड़े हो गए। इस जाम से लोगों को निकलने में करीब 45 मिनट से एक घंटे का समय लग गया। वहीं शहर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, तिलक चौक से दरबार रोड पर दिन में रूक-रूक कर कई बार जाम लगा। हालांकि लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस कर्मी और होमगार्ड के जवान पसीना बहाते रहे, लेकिन सवारी बैठाने के चक्कर में टैंपो और ई-रिक्शा चालक उनकी बात अनसुनी कर दे रहे थे। त्योहार के चलते पुलिस कर्मी भी उदासीन रहे, जिसका खामियाजा शहर में आने वाले लोगों को उठानी पड़ी। रामकोला रोड, कससा रोड, कोतवाली रोड, बावली रोड सहित प्रमुख मार्गों पर आवाजाही करने वाले वाहन जाम में उलझे दिखे। जाम में फंसे शिवपुर के रामप्यारे विश्वकर्मा, मठिया के विमलेश यादव, हरका घूरमल के विशाल राव आदि ने बताया कि बहन के घर जा रहा हूं। रखी बंधवाकर शाम तक वापस आना है। करीब 30 मिनट में छावनी से सुभाष चौक तक पहुंचा हूं। दोपहर के 12 बजने वाले हैं। यदि इसी तरह आगे भी जाम रहा तो घर वापस आने में रात हो जाएगी। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि त्योहार की वजह से भीड़ बड़ी है। कुछ कर्मचारी भी अवकाश पर हैं। इसके चलते इस तरह की दिक्कत हुई है। उपलब्ध संसाधन के अनुसार जाम से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed