फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is panic in the village due to leopard, forest department team is searching

Kushinagar News: तेंदुए से गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम कर रही तलाश

Fri, 27 Oct 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
There is panic in the village due to leopard, forest department team is searching
अकबरपुर गांव के कोदौना सरेह में तेंदुआ को खोज बिन करते वन विभाग की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना के अकबरपुर गांव में बकरी को घायल करने वाले तेंदुआ को वन विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भी नहीं पकड़ सकी और न ही उसका पता चला। हालांकि, तेंदुआ को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं।
बुधवार को अकबरपुर गांव निवासी चंद्रिका चौहान के घर के बच्चे बकरी चराकर शाम के समय लौट रहे थे। उसी दौरान तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर जख्मी कर दिया। चरवाहों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर तेंदुआ को दौड़ाया। देर रात मामले की जानकारी होते ही वन दरोगा आरपी पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। उन्होंने तेंदुए से बचने का उपाय बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी टीम पूरे दिन गन्ना के खेतों में खोजबीन की, लेकिन तेंदुआ का पता नहीं चल पाया। उधर, तेंदुए के भय से चरवाहे सरेह में जाने से डरने लगे हैं। वन दरोगा आरपी पांडेय ने बताया कि तेंदुए का पता नहीं चला है। ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम सरेह में लगातार कांबिंग कर रही है। अगल-बगल गांव के ग्रामीणों को भी अकेले खेतों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed