फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no ultrasound facility in Government Women's Hospital, patients are getting worried

Kushinagar News: राजकीय महिला अस्पताल में नहीं है अल्ट्रासाउंड की सुविधा, मरीज हो रहे परेशान

Tue, 16 Jan 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
There is no ultrasound facility in Government Women's Hospital, patients are getting worried
पडरौना। नगर के राजकीय महिला अस्पताल व पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इस वजह से मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों में 600 से 800 रुपये तक खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। महिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए मजबूरी में यहां से छह किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है या प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय से अनुबंधित चार डायग्नोस्टिक सेंटर नगर में स्थापित हैं, लेकिन दलालों और कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से मरीजों को प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटरों पर पहुंचा दिया जाता है, जहां उन्हें अधिक रुपये खर्च करना पड़ता है। सूत्रों की मानी जाए तो राजकीय महिला अस्पताल में बिचौलिए तो सक्रिय हैं ही, कुछ आशा कार्यकर्ता भी महिलाओं का इलाज कराने इस अस्पताल में लेकर आती हैं, लेकिन कमीशन के चक्कर में अल्ट्रासाउंड निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में लेकर चली जाती हैं। वहां जांच के नाम पर 600 से 800 रुपये तक अल्ट्रासाउंड के नाम पर मरीज या उनके परिजनों से वसूला जाता है।
विज्ञापन

0
बोलीं तीमारदार-
-------
अपने परिवार की ममिता देवी लेकर राजकीय महिला अस्पताल आई थी। अल्ट्रासाउंड के लिए डॉक्टर ने कहा तो जिला अस्पताल दूर होने की वजह से किसी के सहायता से नगर के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर गई। वहां अल्ट्रासाउंड के लिए 700 रुपये देने पड़े। -अनपा देवी, मरीज ममिता देवी की परिजन-
विज्ञापन
विज्ञापन

000

मरीज के साथ अकेली आईं हूं। शहर के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए प्राइवेट सेंटर से जांच करवाने गई। वहां 700 रुपये अल्ट्रासाउंड के नाम पर लिए गए। -रीमा देवी, तीमारदार-
00

मुझे शहर की पूरी जानकारी नहीं है और न ही मुझे रजिस्टर्ड सेंटर की जानकारी दी गई। इसलिए प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अपनी मरीज की जांच कराई। एक बार की जांच में 700 रुपये लगते हैं। बहुत पैसे लग रहे हैं। -राबड़ी देवी, मरीज साक्षी की परिजन-

00

डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा तो जहां आसानी से मिल गया, वहीं जांच करा ली। एकबार की जांच में 700 रुपये लगते हैं। -काजल
000
पडरौना के राजकीय महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड की निकट भविष्य में कोई व्यवस्था नहीं होने वाली है। अभी मरीजों को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परामर्श दिया जाता है। जिला अस्पताल के नए भवन का निर्माण हो जाने के बाद अल्ट्रासाउंड एवं सभी प्रकार की जांच की व्यवस्था एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। -डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed