{"_id":"639cb264073cf2733862751c","slug":"there-is-no-fertilizer-on-the-committees-farmers-are-getting-worried-in-the-cold-kushinagar-news-gkp4611504103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समितियों पर नहीं है खाद, ठंड में किसान हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समितियों पर नहीं है खाद, ठंड में किसान हो रहे परेशान
विज्ञापन
पडरौना नगर के केन यूनियन परिसर स्थित उर्वरक बिक्री केंद्र पर खाद के बारे में जानकारी लेते किसान।
- फोटो : KUSHINAGAR
समितियों पर नहीं है खाद, ठंड में किसान हो रहे परेशान
गेहूं की फसल की पहली सिंचाई के बाद जरूरी होता है यूरिया का छिड़काव, निराश होकर लौट जा रहे घर
पडरौना। गेहूं की बुवाई कर चुके किसानों को अब यूरिया न मिलने से भटकना पड़ रहा है। कई समितियों पर खाद नहीं मिल रही है। गेहूं की सिंचाई करने के बाद विकास के लिए यूरिया का छिड़काव जरूरी होता है।
प्रशासन की तरफ से सहकारी समितियों और उर्वरक बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। पडरौना के केन यूनियन परिसर में स्थित इफको बिक्री केंद्र पर भी यूरिया खत्म हो चुकी है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि बृहस्पतिवार से ही यूरिया खत्म है, जिससे इसकी बिक्री नहीं हो पा रही है। इसी तरह कई अन्य उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया नहीं मिल रही है। इस ठंड में दूरदराज से आए किसानों को खाद न मिलने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बहुआस की सहकारी समिति पर भी कई दिन चक्कर लगाने के बाद किसानों को खाद मिल पा रही है।
किसान बोले-
- बलकुड़िया के किसान सेवा समिति पर यूरिया नहीं मिल रही है। हर दिन सुबह ठंड में समिति पर जाना पड़ता है, लेकिन पता चलता है कि यूरिया नहीं आई है। इस वजह से गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
सोनू यादव, तेजवलिया
0000
पिरोजहां के सहकारी समिति पर यूरिया नहीं मिल पा रही है। जाने पर कर्मचारी बताते हैं कि अभी यूरिया नहीं आई है। यूरिया के लिए किसानों को कई दिन चक्कर लगाना पड़ रहा है।
साधु यादव, राजपुर खास
0000
मथौली बाजार की सहकारी समिति पर कई दिनों से यूरिया के लिए आ रहा था, लेकिन अत्यधिक भीड़ के चलते यूरिया नहीं मिल पा रही थी। आज जाकर यूरिया मिली है। गेहूं की फसल की सिंचाई के बाद इसका उपयोग करुंगा।
रामधानी, बहुआस
0000
इन दिनों गेहूं की फसल में यूरिया डालनी है, लेकिन पडरौना के उर्वरक बिक्री केंद्र पर यह नहीं मिल रही है। केन यूनियन परिसर में स्थित उर्वरक बिक्री केंद्र के कर्मचारी पूछने पर बताते हैं कि जल्दी ही आ जाएगी। ठंड में रोज पडरौना जाना पड़ रहा है।
मंजीत, खिरकिया
अभी कुछ दिन पहले दो हजार एमटी यूरिया आई थी, जो सभी समितियों पर भेजी गई थी। यूरिया की समस्या जल्दी दूर होगी। फिर से 1,500 एमटी यूरिया आ रही है। इसे भी किसानों के लिए समितियों पर जल्दी भिजवा दिया जाएगा। इसके अलावा यूरिया और डीएपी की एक-एक रैक और आने की संभावना है।
शिवजी यादव, एआर कोऑपरेटिव