फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no budget for cleaning the drains, e-tender process has started

Kushinagar News: ड्रेनों की सफाई के लिए नहीं है बजट ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू

Thu, 17 Apr 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is no budget for cleaning the drains, e-tender process has started
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों ने ड्रेनों की सफाई कराने का मुद्दा उठाया तो बाढ़ खंड के एक्सईएन कुछ देर तक चुप रहे तो किसानों ने टाल-मटोल का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस पर एक्सईएन बोले कि बजट अभी नहीं है, इसलिए सफाई का कार्य प्रभावित है। इसके लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया कराई जा रही है। वहीं अधिकारियों ने 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

किसान सुप्रिय मालवीय ने कहा कि ड्रेनों की सफाई नहीं होने के कारण पानी नहीं निकलेगा। जिले के अधिकांश ड्रेन जाम हैं। इसके लिए किसान पूर्व में भी यह मुद्दा उठा चुके हैं और आश्वासन भी मिला था, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो सका। इस पर अधिकारियों ने बाढ़ खंड के एक्सईएन से पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी बजट नहीं आया है, इसके लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया चल रही है। बजट आने के बाद सफाई का कार्य शुरू होगा। इसमें तेजी लाने और पत्राचार के लिए अधिकारियों ने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि किसान भाई 30 अप्रैल तक राजस्व ग्राम में लगाए जा रहे कैंप, सहज जन सेवा केंद्र अथवा मोबाइल एप की मदद से अपना फार्मर रजिस्ट्री करा लें। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता है। इसके बिना किसान सरकार की ओर से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। किसान विजय कुमार शर्मा ने केसीसी नहीं बनने की शिकायत दर्ज कराई। सहायक निबंधक सहकारिता ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि आपका केसीसी जांच कर बना दिया जाएगा। किसान वशिष्ठ नारायण बरवाल ने धान के खरपतवार को नष्ट करने वाली दवाओं की व्यवस्था के संबंध में जानकारी मांगा।

इस दौरान डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र अभय सुमन आदि मौजूद रहे।य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed