{"_id":"63c2eee1630212486a791f9a","slug":"there-is-hope-of-starting-the-rail-project-lying-in-cold-storage-kushinagar-news-gkp4643479182-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठंडे बस्ते में पड़ी रेल परियोजना के शुरू होने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठंडे बस्ते में पड़ी रेल परियोजना के शुरू होने की जगी उम्मीद
विज्ञापन
पनियहवा तमकुही रेल परियोजना के तहत छितौती में बना रेलवे स्टेशन।
- फोटो : KUSHINAGAR
ठंडे बस्ते में पड़ी रेल परियोजना के शुरू होने की जगी उम्मीद
- 2007 में पनियहवा से तमकुही तक रेल लाइन बनाने के लिए तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव ने किया था शिलान्यास
- पनियहवा से छितौनी तक बिछ गई है रेल लाइन, बिहार प्रांत की सीमा में हो चुका है भूमि अधिग्रहण
खड्डा/तमकुहीरोड। तमकुहीरोड छितौनी रेल परियोजना के शुरू होने की आस एक बार फिर जगी है। 16 साल से अधर में पड़ी परियोजना के संबंध में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे रेल अधिकारियों से बात करेंगे। गत दिनों बिहार के धनहा में उनके प्रवास के दौरान वाल्मीकि नगर के पूर्व लोकसभा सदस्य, वर्तमान में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे सहित अन्य लोग रेल राज्य मंत्री के सामने पनियहवा तमकुही रेल लाइन के निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग उठा चुके हैं। इससे खड्डा, पनियहवा से लेकर तमकुहीरोड तक लोगों में रेल परियोजना के शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
यूपी से बिहार को जोड़ने वाली पनियहवा तमकुही रेल लाइन का शिलान्यास 20 फरवरी 2007 को तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने छितौनी इंटर कॉलेज में किया था। करीब 62.5 किमी लंबी रेलवे लाइन के लिए कुल 269.78 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। इसमें 35.70 लाख घनमीटर मिट्टी कार्य के साथ 10 बड़े, 47 छोटे पुलों का निर्माण कराया जाना था। इसके साथ ही छितौनी और तमकुहीरोड के बीच जटहां, मधुबनी, धनहा, खैराटोला, पिपरही में पांच रेलवे स्टेशन बनाने की योजना थी। शुरुआत में इस परियोजना पर करीब 103.31 करोड़ रुपये खर्च हुआ। पनियहवा से छितौनी तक रेलवे लाइन बिछी। छितौनी में नया रेलवे स्टेशन बनाया, इसके बाद मालगाड़ी से पनियहवा से छितौनी तक तीन बार ट्रायल भी किया गया, लेकिन बाद में बिहार में भूमि अधिग्रहण के लिए बजट का अभाव बताकर काम बंद कर दिया गया।
गत दिनों मधुबनी प्रखंड के धनहा में पहुंचे रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल के सामने भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, बगहा के विधायक रामसिंह, मधुबनी प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने मामला उठाया। तब रेल राज्य मंत्री ने इसे लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेवरही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, सेवरही चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, कान्दू वैश्य महासभा के प्रदेश सह संयोजक मायाशंकर निर्गुणायत, राहुल सोनी, विकास वर्मा, लव जायसवाल, अभिषेक शुक्ल, निर्मल अग्रवाल का कहना है कि फरवरी माह में संसद के बजट सत्र में यदि इस मामले को उठाया जाए तो योजना पर लगा ग्रहण खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
इस मामले को लोकसभा और रेल अधिकारियों की बैठक में उठाया जा चुका है। रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से परियोजना पूरी नहीं हो सकी। क्षेत्र के विकास के लिए रेल परियोजना का पूरा होना नितांत आवश्यक है।
विजय दुबे, सांसद, कुशीनगर