फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There are still many more wells of death

अभी कई और हैं मौत के कुएं

Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
There are still many more wells of death
गुरवलिया क्षेत्र के मंगलपुरा गांव में ढका कुआं। - फोटो : KUSHINAGAR
अभी कई और हैं मौत के कुएं
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। कुएं जल संरक्षण के महत्वपूर्ण साधन हैं तो सनातन धर्म में इनका महत्वपूर्ण स्थान भी है। कई अभिलेख में इन्हें चिह्न के रूप में स्थान दिया गया है। हिंदुओं के कई संस्कार कुएं के बिना अधूरे हैं। बुधवार रात नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में वैवाहिक रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से हुए हादसे के बाद इनकी सुरक्षा की जरूरत महसूस की जाने लगी है।
अधिकतर गांवों में प्राचीन कुएं खुले पड़े हैं। संवाददाता ने नौरंगिया की बड़ी घटना के बाद जमीनी हकीकत की पड़ताल की तो गांव के कुओं की भयावह स्थिति सामने आई। क्षेत्र के बरवा राजापाकड़, सपही टड़वा, राजापाकड़, दुमही, खुदरा अहिरौली, पगरा प्रसाद गिरी, पकड़ी गोसाई, सेमरा हर्दो पट्टी, सरिसवा, गुरवलिया, मठिया भोकरिया, नोनियापट्टी, कोरेया, सोंदिया बुजुर्ग, किशुनदेव पट्टी, लवकुश, बेलवा, सपहां, गांगीटीकर, भलुही, तिरमासाहुन, सोहंग, विजेधरा, लवकुश, हाटा, देवपोखर, श्रीरामपट्टी, किशुनदेव पट्टी, बेलवा, मिश्रौली आदि गांवों में कुएं हैं। कुछ अस्तित्व में हैं तो कुछ अस्तित्व विहीन। कुछ खरपतावार से पट गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के करमैनी के मंगलपुरा गांव स्थित एक कुआं झाड़ियों से पटा मिला। सोंदिया बुजुर्ग और दुरखिया टोला में भी कुआं खरपतवार से पटा मिला। यहां एक कुएं को लकड़ी से ढका गया है तो दूसरा खुला मिला। सोंदिया बुजुर्ग के दूसरे टोले में एक कुएं पर सुरक्षा का इंतजाम नहीं था। क्षेत्र के आदित्य विशाल पाठक, जयंत शाही, प्रदीप शाही, हरि गोविंद मिश्र, भुआल गोंड, छोटे तिवारी, मुकेश यादव, मन्नू यादव, अजय यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ. छोटेलाल प्रसाद, अनिल सिंह, पौहारी सिंह आदि ने गांव के कुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed