फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There are sinful saint's home

पापी के घर संत नहीं जाते

Sun, 29 Jan 2017 12:02 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
There are sinful saint's home
कथा सुनाते कथा वाचक - फोटो : अमर उजाला
 कथा व्यास वीरेंद्र तिवारी ने शनिवार को कहा कि पापी के घर मानस कथा नहीं होती है। क्योंकि ऐसे लोगों के घर संत नहीं जाते हैं। गुरु की कृपा से व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच जाता है।      
विज्ञापन

वह बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में नैतिक सत्संग मंच की ओर से आयोजित 36वें मानस सम्मेलन के समापन पर प्रवचन सुना रहे थे। उन्होंने शनिवार को धनुष यज्ञ एवं राम विवाह का मनोरम वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर का अवतार व्यभिचारी, अनाचारी और अत्याचारी के नाश के लिए होता है। गो हत्या और भ्रूण हत्या समाज के लिए कलंक हैं। धनुष यज्ञ की कथा सुनाते कहा कि धनुष घमंड का प्रतीक है। भगवान के स्मरण से व्यक्ति का घमंड खत्म हो जाता है। दहेज प्रथा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दशरथ ने जनक से कोई दहेज नहीं मांगा। समाज में दहेज रूपी दानव का नाश होना बहुत जरुरी है।       
विज्ञापन

इस अवसर पर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. रीतेश कुमार चौधरी, उमेश उपाध्याय, यशवंत, अनिल दुबे, सुरेश प्रसाद गुप्त, श्रीकांत कुशवाहा, महेंद्र पांडेय, राजेश राय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed