{"_id":"65f209bded1650a6600b0fa7","slug":"then-two-private-ambulances-were-found-in-the-medical-college-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114100-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फिर मेडिकल कॉलेज में मिलीं दो निजी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फिर मेडिकल कॉलेज में मिलीं दो निजी एंबुलेंस
Thu, 14 Mar 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सक्रियता के बाद प्राइवेट एंबुलेंस वालों और दलालों का नेटवर्क नहीं टूट रहा है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज कैंपस में मौजूद दो प्राइवेट एंबुलेंस चालक प्राचार्य को देख भाग खड़े हुए। प्राचार्य ने एंबुलेंस का पहिया पंक्चर करा दिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। वार्डों में भ्रमण कर जानकारी ली।
मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट एंबुलेंस वालों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। दलालों के माध्यम से मरीजों को बरगला कर निजी अस्पतालों में पहुंचाने का मामला मेडिकल कॉलेज प्रशासन के सामने कई बार आ चुका है। तीन दिन पहले प्राचार्य के निरीक्षण में एक महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों का नाम सामने आया था। प्राचार्य ने महिला डॉक्टर से स्पष्टीकरण भी मांगा है। बुधवार को दोपहर में प्राचार्य सुरक्षाकर्मियों के साथ वार्डों का निरीक्षण करने के बाद कैंपस में पहुंचे तो चाहारदीवारी की आड़ में दो निजी एंबुलेंस खड़ी मिलीं। टीम को देख एंबुलेंस में मौजूद तीन युवक भाग निकले। सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस के पहिए को पंक्चर कर दिया। प्राचार्य ने रविंद्र नगर पुलिस को इसकी जानकारी भी दी। इसके पहले पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन लिख चुका है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि दो एंबुलेंस कैंपस में मिली थी। जिनका पहिया पंक्चर कराया गया। उसमें मौजूद लोग भाग निकले। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई है। मेडिकल कॉलेज में किसी भी बाहरी लोगों या दलालों को सह नहीं दिया जाएगा। अगर इसमें स्वास्थ्यकर्मियों की संलिप्तता मिल तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।