{"_id":"5ace4e894f1c1b823d8b498a","slug":"theft-of-lakhs-in-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में हुई लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में हुई लाखों की चोरी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करदह के बनिया टोली में मंगलवार की रात दो घरों में चोरी हो गई। चोर डेढ़ लाख रुपये नकदी तथा हजारों रुपये कीमत के अन्य सामान चुरा ले गए। दोनों घर के लोगों को बुधवार की सुबह वारदात की जानकारी हुई। एक गांव के दो घरों से हुई चोरी से अगल-बगल के गांव के लोग भी सहम गए हैं।
ग्राम सभा करदह के बनिया टोली निवासी भोली गुप्त पुत्र रामदेनी गुप्ता के घर में पीछे की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 1.32 लाख रुपये नकदी तथा झुमका, कान की बाली, मंगलसूत्र, कंगन, पाजेब, नथिया, टीका व चांदी का आठ सिक्का चुरा लिया। इस घर में चोरी के बाद पड़ोसी नथई गुप्ता के घर में घुसे चोरों ने 15 हजार रुपये नकदी तथा कई कीमती जेवर व कपड़ा आदि चुरा लिया। नथई गुप्ता के घर में चोर पीछे की दीवार काटकर घुसे थे। सुबह सभी कमरों का फाटक तथा बाक्स आदि खुला होने व सामान तितर-बितर देखकर घरवालों को चोरी का आभास हुआ। हल्ला होने पर गांव के तमाम लोग इनके दरवाजे पर पहुंच गए। कुछ देर बाद भोली गुप्ता के घर का एक बक्सा गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में मिला। पीड़ितों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। एसआई राजेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसआई ने बताया कि केस दर्ज किया जाएगा। जल्दी ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।