{"_id":"60b67add8ebc3e18515fe9c8","slug":"theft-in-sohsa-mathia-kushinagar-kushinagar-news-gkp396559779","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में सराफा की दुकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में सराफा की दुकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी
विज्ञापन

सोहसा मठिया (कुशीनगर )। कसया थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया चौराहे पर सोमवार की रात में एक सराफा की दुकान के शटर का ताला तोड़कर तिजोरी समेत साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह बगल के दुकानदारों को हुई तो उन्होंने सराफा व्यवसायी को सूचना दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ मौके का निरीक्षण किया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी नीतिश वर्मा की सोहसा मठिया चौराहे पर आभूषण की दुकान है। लॉकडाउन के चलते दुकान अधिकांश समय बंद थी। मंगलवार सुबह बगल के दुकानदारों ने नीतिश वर्मा को फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। दुकान पर पहुंचे सराफा व्यवसायी ने डॉयल-112 को घटना की जानकारी दी। दुकानदार के मुताबिक 35 ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी तिजोरी समेत चोरी हो गई है। चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है।
चोरी की घटना की जानकारी होने पर हलका इंचार्ज अनिल पांडेय ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जांच की। इसके बाद डॉग स्कवॉड टीम भी पहुंची और घटना से सबंधित खोजबीन की। एसओ कसया अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।