{"_id":"5fee167f8ebc3e3eb367776e","slug":"theft-in-shop-kushinagar-news-gkp3790804146","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी की दुकान में चोरी
विज्ञापन
व्यवसायी की दुकान में चोरी
तमकुहीरोड। पकड़ियार पूरबपट्टी निवासी व्यक्ति के घर में बुधवार की रात चोरी हुई। चोर एक लैपटॉप और 50 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
पकड़ियार पूरबपट्टी गांव निवासी संजय कुमार गुप्ता के घर के एक कमरे में लैपटॉप, नकदी समेत कई अन्य कीमती सामान रखा था। बुधवार की रात कमरे से लैपटॉप व ऑलमारी में रखे 50 हजार रूपये नकदी चोरी हो गए। सुबह लैपटॉप गायब होने पर परिजनों ने खोजबीन की। कुछ अन्य सामान भी उलट पलट होने पर जब सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को चेक किया गया तो रात में दो से तीन बजे के बीच तीन लोग घर में घुसते व लैपटॉप लेकर जाते दिखे। इसके बाद संजय ने सेवरही पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे सेवरही कस्बा पुलिस चौकी के प्रभारी पुरुषोत्तम राव व कांस्टेबल रामेंद्र यादव ने सीसीटीवी फुटेज को देखा। पीड़ित ने सेवरही थाने में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
किराना की दुकान में चोरी
अहिरौली बाजार। भगवानपुर बुजुर्ग चौराहे पर बुधवार की रात किराना की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में लगी टीवी, इनवर्टर, बैट्री और लैपटॉप आदि चुरा लिया।
विज्ञापन
भगवानपुर बुजुर्ग गांव के निवासी धनंजय सिंह गांव के चौराहे पर किराना की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोर टीवी, इनवर्टर, बैट्री, लैपटॉप आदि चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे धनंजय ने ताला टूटा देखा। दुकानदार ने डॉयल 112 नंबर पर फोन का पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में अहिरौली बाजार एसओ अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद