{"_id":"6858644f89dc17ddbf081400","slug":"theft-in-seven-houses-not-revealed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-140068-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात घरों में चोरी का पर्दाफाश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात घरों में चोरी का पर्दाफाश नहीं
Mon, 23 Jun 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नाहर छपरा गांव के इनरही टोले में बुधवार की देर रात को चोरों ने सात घरों में एक के बाद एक सेंधमारी कर आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली थी। इस वारदात को बीते चार दिन हो गया लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।
गांव के लोगों ने शुक्रवार को चोरी का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी करते हुए नाराजगी जता चुके हैं। चोरी गई वस्तुओं में नकदी, सोना-चांदी के जेवरात, कपड़े और बर्तन शामिल हैं। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में पुलिस की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह इलाका सूनसान पड़ता है और पुलिस गश्त भी नहीं करती है, जिसके कारण चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। लोगों की मांग है कि चोरी का जल्दी पर्दाफाश किया जाए और पुलिस का गश्त बढ़ाया जाए।