{"_id":"69a0a88105e47d12a30d3414","slug":"theft-in-salon-by-cutting-shutter-cash-and-goods-stolen-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-155489-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शटर काटकर सैलून में चोरी, नकदी व सामान उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शटर काटकर सैलून में चोरी, नकदी व सामान उड़ाए
Fri, 27 Feb 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया चौराहे पर बुधवार देर रात सैलून की दुकान का शटर काटकर नकदी समेत अन्य सामान चोरी हो गए। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार परवरपार निवासी रंजय शर्मा सोहसा मठिया चौराहे पर सैलून की दुकान चलाते हैं। बुधवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर शटर काटकर दुकान में घुसे और गल्ले में रखे 30 हजार रुपये, साबुन, क्रीम सहित अन्य सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो इसकी सूचना रंजय शर्मा को दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने अंदर का हाल देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और नकदी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित ने कसया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हलका दरोगा सुनील पटेल ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इससे एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया गांव में भी दो सगे भाइयों के घरों में चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्रीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही हैं।
विज्ञापन
एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही हैं।