फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft in one shop by breaking the wall, attempt in another

Kushinagar News: दीवार तोड़कर एक दुकान में चोरी, दूसरे में प्रयास

Wed, 23 Nov 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Theft in one shop by breaking the wall, attempt in another
दीवार तोड़कर एक दुकान में चोरी, दूसरे में प्रयास
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार के रेलवे रोड स्थित दुकान में मंगलवार की रात चोरों ने दीवार तोड़कर नकदी व सामान चुरा लिया। चोरों ने बगल की उर्वरक की दुकान में चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी नागेंद्र कुशवाहा दुदही नगर पंचायत के रेलवे रोड पर तेल पेरने और बेचने के लिए दुकान खोले हैं। बगल में उसी गांव के शंभू कुशवाहा की उर्वरक की दुकान की है। मंगलवार को शाम के लगभग सात बजे नागेंद्र अपनी अपनी दुकान बंदकर घर चले गए। बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे दुकान का शटर उठाए तो दीवार तीन फीट तक टूटी पड़ी थी और दुकान से आठ टिन सरसों का तेल, 2,100 रुपये और इलेक्ट्रानिक कांटा नहीं था।
विज्ञापन

वहीं, शंभू कुशवाहा ने दुकान खोली तो दीवार टूटी पड़ी थी, लेकिन वहां कुछ चोरी नहीं हुआ था। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। नागेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी दुकान में सात वर्ष के भीतर तीन बार चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed