{"_id":"5dd5822e8ebc3e54fa4b5f2a","slug":"theft-in-doctor-s-house-kushinagar-news-gkp330076764","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
रामकोला कस्बा के वरिष्ठ चिकित्सक शिवाजी राव के घर चोरी के बाद घर पहुंचे परिजन।
- फोटो : KUSHINAGAR
डॉक्टर के घर में लाखों की चोरी, मांगलिक कार्यक्रम में गया था परिवार
पुलिस के जवानों और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे सीओ
गृहस्वामी ने दस लाख रुपये के आभूषण और पांच लाख रुपये नकदी चोरी की बात बताई
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक के घर में मंगलवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उस रात परिवार के लोग भाई की बेटी की शादी में सपरिवार गोरखपुर गए थे। सूचना मिलते ही बुधवार को सुबह घर पहुंचे। गृहस्वामी डॉक्टर ने बताया कि उनके घर से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण और पांच लाख रुपये नकदी चोरी हुए हैं। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे सीओ घटना की जांच पड़ताल की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जल्द चोरों को पकड़ने का निर्देश दिया।
रामकोला कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक शिवाजी राव के सूने पड़े घर में मंगलवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर आभूषण और नकदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉक्टर शिवजी राव परिवार सहित भाई की बेटी की शादी में शामिल होने गोरखपुर थे। उन्होंने बताया कि सुबह चोरी की सूचना पर जब घर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसओ पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर छानबीन में जुट गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया। उसके बाद सीओ नवीन कुमार नायक डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे और घटना की छानबीन की। डॉक्टर ने चोरी की तहरीर पुलिस को सौंपी। डॉ. शिवाजी राव त्रिवेणी चीनी मिल में बने चिकित्सालय में भी डॉक्टर हैं तथा अपना निजी अस्पताल भी चलाते हैं। इसकी जानकारी होते ही पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, सोमेश्वर सिंह उर्फ पहुना, कस्बे के कई चिकित्सक अन्य लोग भी पहुंचे थे।