फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft in customer service center

Kushinagar News: ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी

Wed, 23 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
theft in customer service center
ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी
विज्ञापन

कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर की वार्ड संख्या 22 महंत अवेद्यनाथ नगर स्थित सिसवा महंत चौराहा पर स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर चोरों ने बैंकिंग सिस्टम से जुड़े सामान की चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के महंत अवेद्यनाथ वार्ड की डुमरी निवासी ममता कुशवाहा पत्नी राम ब्यास की चौराहे पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित होता है। 22 नवंबर की रात में चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। पीड़िता की दी गई तहरीर के मुताबिक, ग्राहक सेवा केंद्र से चोरों ने इन्वर्टर, माइक्रो एटीएम, लैपटॉप, डेस्कटॉप, डीबीआर सहित अन्य सामान चुरा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भी इस ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी हो चुकी है। क्षेत्रीय लोगों ने चोरी की घटना की पर्दाफाश की मांग की है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed