{"_id":"64f4d2091d8248245e0e2079","slug":"theft-in-2-shops-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4019-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो दुकानों में हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो दुकानों में हुई चोरी
Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बरवापट्टी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमवाखास टोला पिपरही बाजार में शनिवार की रात दो दुकानों में चोरी हो गई। चोर दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, किराना का समान और नकदी उठा ले गए। रविवार की सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बाजार में युगुल जायसवाल किराने और योगेंद्र जायसवाल मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शनिवार की शाम वे लोग दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान के भीतर सारा समान बिखरा पड़ा था। दुकानों ने तलाशी ली तो दुकान में रखा लैपटाॅप और सारा कीमती समान और नकदी गायब था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदारों की तरफ से तहरीर मिली है। अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।