फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft by breaking the lock of the house

Kushinagar News: पकड़ी बावन में घर का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 15 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the house
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव पकड़ी बावन में शनिवार की रात एक बंद घर में चोरी हो गई। दरवाजे का ताला तोड़कर कर घर में घुसे चोरों ने सारा सामान उठा ले गए। गांव के निवासी सिकंदर परिवार के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। रविवार को उनकी पत्नी समीरा खातून गेंहू की कटाई कराने के लिए जब घर पहुंची, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जा कर देखा तो एलईडी टीवी, स्टेबलाइजर और कुछ अन्य सामान चोरी हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। संवाद
विज्ञापन

पुलिस से कार्रवाई की मांग
लक्ष्मीगंज। खोटही गांव के कोठी टोला के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव के एक व्यक्ति पर सड़क पर जबरन पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव की कौशल्या, कमलेश दत्त पांडेय, प्रदीप, हीरा प्रसाद, शम्भू, राम इकबाल, जमदीन आदि ने तहरीर में कहा है कि मुख्य मार्ग पर पक्का निर्माण करा रहा व्यक्ति विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जा रहा है। संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की तरफ से शिकायत मिली है। पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed