फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft by breaking the lock in the closed house of Special Secretary

Kushinagar News: विशेष सचिव के बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी

Mon, 28 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock in the closed house of Special Secretary
पटहेरवा। प्रदेश शासन में विशेष सचिव गृह के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी के पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव बगही स्थित बंद घर का ताला टूटने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार की शाम किसी ने इसकी सूचना पटहेरवा पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बगही निवासी मनोज राय आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव गृह पद पर लखनऊ में तैनात हैं। उनके एक और भाई शैलेंद्र राय दिल्ली में अधिशासी अधिकारी हैं। इन लोगों का गांव में पर्व, त्योहार या किसी और कार्यक्रम में आना-जाना होता है। घर पर कोई नहीं रहता है। रविवार की शाम उनके घर का फाटक खुला देख किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस ने घर की जांच की। बताया जाता है बाउंड्री गेट का फाटक बंद है जबकि मेन गेट सहित कमरों के ताले टूटे पड़े थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पटहेरवा एसओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि घर के ताले टूटने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed