फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The youths beat up the shopkeeper's brother and injured him.

Kushinagar News: युवकों ने दुकानदार के भाई को मारपीट कर किया घायल

Sat, 29 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The youths beat up the shopkeeper's brother and injured him.
तमकुहीराज। बगल के दुकानदार से हुई कहासुनी से नाराज एक दुकानदार ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर दुकानदार के भाई को झांसा दे साथ बुला ले गया और एक पार्क के समीप दो युवकों ने उसे लाठी, डंडे से मारपीट कर कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

युवकों के चुंगल से भाग कर लौटे पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी के बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए साथ लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। जहां घायल युवक का इलाज जारी हैं।
विज्ञापन


तरयासुजान थाना क्षेत्र के भूलिया अगरवा निवासी रामनरेश ठाकुर का बड़ा बेटा दीपक ठाकुर गांव के समीप स्थित बाजार में सैलून का दुकान संचालित करता है। तीन दिन पूर्व दीपक का बैजूपट्टी निवासी अपने पड़ोसी दुकानदार से किसी बात के लिए कहासुनी हुई थी। बाद में स्थानीय लोगों के प्रयास से मामला सुलझ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से नाराज बैजूपट्टी निवासी दुकानदार शुक्रवार शाम करीब तीन बजे झांसा दे कर दीपक के छोटे भाई संतोष कुमार (18) को झांसा देकर साथ लेकर झड़वा स्थित पार्क के समीप चला गया। जहां पहले से मौजूद एक अन्य युवक के साथ मिल कर संतोष को लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिए।

मारपीट के दौरान मौके पर युवकों का समूह मौजूद था लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। किसी तरह युवकों के चुंगल से भाग कर संदीप घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन घायल संदीप को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed