फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The youth doing parikrama in the yagya was beaten up by miscreants, case registered

Kushinagar News: यज्ञ में परिक्रमा कर रहे युवक को मनबढ़ों ने पीटा, केस दर्ज

Wed, 28 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The youth doing parikrama in the yagya was beaten up by miscreants, case registered
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के रामपुर माफी में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ में सोमवार को रात करीब 11 बजे परिक्रमा कर रहे युवक को गांव के ही मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर माफी में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ में सोमवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही वकील प्रसाद साहनी का 18 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र प्रताप साहनी यज्ञ में परिक्रमा कर रहा था। उसी दौरान गांव के ही अभिषेक सिंह, चन्दन सिंह, अभय सिंह व राज मद्धेशिया यज्ञ मंडप में पहुंच कर बिना कुछ कहे राघवेंद्र प्रताप साहनी को मारने पीटने लगे। जब तक आसपास के बीच बचाव के लिए पहुंचे तब तक राघवेंद्र प्रताप साहनी गम्भीर रूप से घायल हो गया था। किसी ने इस घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए निजी साधन से गोरखपुर एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए। वहां इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। राघवेंद्र प्रताप साहनी के पिता वकील प्रसाद साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed