फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young men and women arrested from the hotel were sent to jail, police examined the CCTV footage

Kushinagar News: होटल से गिरफ्तार युवक-युवतियां भेजी गईं जेल, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Sun, 27 Jul 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The young men and women arrested from the hotel were sent to jail, police examined the CCTV footage
गिरफ्तार युवक। सोशल मीडिया
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के नगर पालिका कुशीनगर में हाईवे के किनारे संचालित पर्ल होटल व उत्सव मैरिज लान में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की थी। गिरफ्तार छह युवक और 10 युवतियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इसमें देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर जिले के युवक शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा और आने-जाने वालों के दर्ज नामों का रजिस्टर अपने कब्जे में लिया, अब इसके माध्यम से इस धंधे में लिप्त बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मौके से दो कार और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


कुशीनगर में हाईवे के किनारे संचालित होटल पर्ल और उत्सव मैरिज लान में देह व्यापार की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से उत्सव मैरिज लान और पर्ल होटल पर छापेमारी किया। दोनों जगह से दस युवतियों और छह युवकों को पकड़ा, जिन्हें अब जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों में श्याम वर्मा राधे राधे मैरिज हाल के सामने कस्बा सहजनवा गोरखपुर, अर्पित सिंह निवासी भैंसहा खास थाना कसया कुशीनगर, अमित सिंह निवासी बनियापार थाना मदनपुर जिला देवरिया, धीरज मद्धेशिया निवासी कस्बा हाटा वार्ड नंबर 21 थाना हाटा कुशीनगर, राजन कुमार यादव निवासी नरकटिया खुर्द थाना कसया, अनिल निवासी सबया थाना कसया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार युवक, युवतियां देह व्यापार के धंधे में शामिल हैं। इसका साक्ष्य पुलिस को मिला है। होटल में आने-जाने वालों का रिकार्ड वहां से बरामद रजिस्टर से पुलिस पता कर रही है। इसके अलावा होटल व लान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोपालगंज का रहने वाला होटल संचालक नवीन सिंह सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनसे पैसे लेता था। नवीन सिंह और हाटा कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर झांगा गांव निवासी सीपीएन राव छापेमारी के दौरान फरार हो गए। इनके ऊपर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों संगठित नेटवर्क संचालित करते हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed