{"_id":"694ee291783fe9d3f903ebda","slug":"the-young-mans-body-was-found-hanging-from-a-noose-causing-an-uproar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-151526-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार
Sat, 27 Dec 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला गांव में एक युवक ने कमरे की छत में लगी कुंडी में मफलर के फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार को दिन के तीन बजे हुई, जब उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजन दरवाजा खुलवाने के लिए खटखटाए लेकिन खुला नहीं। उसके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क किया।
संदेह होने पर दरवाजा तोड़वाया, जहां वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह देख परिजन सन्न हो गए। इसकी सूचना के बाद आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। परिजनों के अनुसार सलेमगढ़ पैठानी टोला गांव निवासी जनाब खान का 22 वर्षीय पुत्र दाउद खान दोपहर में कहीं से घूमकर घर आया और मां से अधिक ठंड होने की बात कहकर कमरे में सोने चला गया। करीब तीन बजे मां ने जब उसे कुछ खाने के लिए जगाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। बहादुरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।