{"_id":"694c46c81a1cf605b1064f05","slug":"the-young-man-was-injured-in-the-accident-and-the-police-seized-the-vehicles-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151375-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में युवक घायल, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में युवक घायल, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया
Thu, 25 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा चौराहे के पास बुधवार की शाम को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घायल युवक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मझीला निवासी सन्नी शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सन्नी अपने ससुराल कठिनहिंया जा रहे थे कि पचफेड़ा के पास नौरंगिया की ओर से आ रही बोलेरो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों वाहन को पकड़ियार बूथ पर भेजवा दिया। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।