फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The women of the group performed

निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय में सफाई कर्मी की नियुक्ति का मामला

Tue, 21 Sep 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
The women of the group performed
समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी के नियुक्ति का लगाया आरोप
बीडीओ ने एडीओ पंचायत से मांगी आख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। विशुनपुरा क्षेत्र के पकहां गांव की मुसहर महिलाओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यह लोग सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुए बिना ही सफाईकर्मी की नियुक्ति कर लिए जाने का आरोप लगा रही थीं। बीडीओ ने एडीओ पंचायत से मामले में आख्या मांगी है।

पकहां में सामुदायिक शौचालय के लिए सफाईकर्मी की नियुक्ति का मामला गरमाता जा रहा है। महीनों से दौड़ रही स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सचिव ने मनमानी तरीके से बिना सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण कराए सफाईकर्मी की नियुक्ति कर दी गई है। चेतावनी दी कि अगर 27 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लॉक का घेराव किया जाएगा। इनमें सुमित्रा देवी, राबड़ी देवी, निरमा देवी, विंदा देवी, धीरा देवी, कमलावती, प्रतिमा, सुकुमारी देवी, कालिंदी, शांति, चंपा, उपासी, गीता देवी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed