फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The woman drank pesticide in the police station

Kushinagar News: महिला ने थाने में पी लिया कीटनाशक, मची खलबली

Mon, 13 Mar 2023 04:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Mon, 13 Mar 2023 04:51 PM IST
सार

विशुनपुरा के थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके देवर के खिलाफ सात मार्च को को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो चुका है। महिला रविवार को बयान देने के लिए थाने आई थी। उसके हाथ में पौधों का विकास करने के लिए प्रयुक्त होने वाली दवा की शीशी थी। उसे उसने पी लिया था।

विज्ञापन
The woman drank pesticide in the police station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशुनपुरा थाने में रविवार को दोपहर में उस समय खलबली मच गई, जब बयान दर्ज कराने आई महिला ने कीटनाशक पी लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल दुदही सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद देवर ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर संबंध बनाया और बीते शुक्रवार को उसने दूसरी महिला से शादी कर ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय महिला के पति की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि देवर ने उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। बाद में देवर ने शादी से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि देवर की दूसरी जगह शादी तय हुई तो दो माह पहले उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


शुक्रवार को उसके देवर शादी हुई और शनिवार को दुल्हन घर चली आई। उसके बाद रविवार को उसे थाने पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि रविवार को दिन में करीब 11 बजे महिला दवा की शीशी लेकर पहुंची और ढक्कन खोलकर उसे पी लिया। उसके हाथ में शीशी देखकर एक सिपाही ने थानाध्यक्ष को बताया। पुलिस ने जहर की शीशी समझकर महिला को तत्काल दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दवा पीने के बाद महिला को उल्टी होने लगी और पेट दर्द होने लगा। सीएचसी में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशुनपुरा के थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके देवर के खिलाफ सात मार्च को को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो चुका है। महिला रविवार को बयान देने के लिए थाने आई थी। उसके हाथ में पौधों का विकास करने के लिए प्रयुक्त होने वाली दवा की शीशी थी। उसे उसने पी लिया था। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, दुदही सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महिला पौधों में डालने वाली दवा पी ली थी। उसे पेट दर्द और उल्टी हो रही थी। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed