फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The weather will be pleasant for four days, light to heavy rain is expected

Kushinagar News: चार दिनों तक सुहाना रहेगा मौसम, हल्की से भारी बारिश के आसार

Sun, 10 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The weather will be pleasant for four days, light to heavy rain is expected
पडरौना। जिले में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से 13 अगस्त तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से जिले के अलग-अलग हिस्सों में कभी हल्की तो कभी भारी हुई है। इसके चलते जिले का मौसम सुहाना बना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मंगलवार तक जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके मुताबिक पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 10, 11, 12 और 13 अगस्त को जिले में गरज और चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 94 से 97 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 65 से 75 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 5 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूरवा हवा चलने की संभावना है। जिले के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहेंगे और बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान अवधि में वर्षा की संभावना को देखते हुए बिजली गिरने की चेतावनी के लिए प्लेस्टोर से दामिनी एप डाउनलोड करें। उन्होंने बारिश को देखते हुए अरहर, हल्दी, ओल, सुर्यमूखी एवं मक्का की खड़ी फसलों तथा सब्जियों को नर्सरी में जमा बारिश का अधिक पानी के निकासी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed