फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The weather has turned dry; humidity has increased with the onset of sunshine.

Kushinagar News: मौसम हुआ शुष्क, धूप होने पर बढ़ी उमस

Sun, 10 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The weather has turned dry; humidity has increased with the onset of sunshine.
पडरौना। बीते करीब एक सप्ताह से कभी धूप तो कभी तेज हवा के साथ हो रही बारिश के बाद शनिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखा। सुबह से शाम तक हल्की धूप होने से मौसम शुष्क बना रहा। मौसम में आई गर्माहट की वजह से लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी से परेशान पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 12 मई तक जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बीते करीब एक सप्ताह से रूक-रूक कर हो रही बारिश और आंधी के बाद शनिवार को मौसम शुष्क हो गया है। सुबह से ही हल्की धूप होने के कारण उमस में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि आगामी 3-4 दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन इस दौरान जिले के कुछ इलाकों में हवा और गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है। इसके चलते 12 मई तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed