फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The warrantee escaped by dodging, two constables were suspended

Kushinagar News: चकमा देकर भागा वारंटी, दो सिपाही निलंबित किए गए

Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The warrantee escaped by dodging, two constables were suspended
अहिरौली बाजार/सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवतहां सीएचसी से सोमवार वारंटी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी खबर मिलते ही अहिरौली बाजार और हाटा कोतवाली पुलिस पहुंच गई। हाटा कोतवाली में वारंटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसपी ने लापरवाह दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ परिवार न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। अनिरुद्ध सिंह न्यायालय में तारीख पर पेश नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंटी जारी किया था। सोमवार को अहिरौली बाजार पुलिस अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी पर ले जाने से पहले मेडिकल परीक्षण कराने के लिए देवतहां सीएचसी लेकर दोपहर में आई थी। पुलिस वाले मोबाइल पर बात करने में मशगूल हो गए और वारंटी चकमा देकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर दोनों थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस टीम ने वारंटी की तलाश में जुट गई, लेकिन देर रात सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आरोपी का लोकेशन पुलिस ने ट्रेस करने का दावा कर रही है, लेकिन वारंटी तक नहीं पहुंच सकी। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि वारंटी को लेकर मेडिकल परीक्षण कराने जाने वाले सिपाही आदित्य राजभर, सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वारंटी के खिलाफ हाटा कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही वारंटी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed