फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The voter awareness rally

मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई

Sun, 29 Jan 2017 12:07 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
The voter awareness rally
रैली निकाल लोगों को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
हाटा विकास खंड के गांव मुंडेरा उपाध्याय में शनिवार को जय मां दुर्गे लघु माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्व कर्मचारियों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांवों में जागरूकता रैली भी निकाली।      
विज्ञापन

एसडीएम अजय नरायण सिंह के निर्देश पर शनिवार की सुबह 11 बजे से जय मां दुर्गे लघु माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजस्व निरीक्षक सुभाष गिरी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। इस लिए चार मार्च को मतदान दिवस के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक मतदान कराना है। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने लोगों के साथ रैली निकाल कर नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए मुंडेरा उपाध्याय और रामपुर बुजुर्ग गांव में भ्रमण किया। इस दौरान हल्का लेखपाल राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कृपाल मिश्र, अध्यापक शंभु गुप्ता, प्रेम गुप्ता, रामकृष्ण सिंह, रामकृपाल सिंह, नीलम सिंह, पूजा शर्मा, पवन गुप्ता, मकसूदन चौहान सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed