{"_id":"6952def8283858278307a00a","slug":"the-vitamin-a-campaign-was-launched-and-doses-were-administered-to-children-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151706-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विटामिन-ए संपूर्ण अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विटामिन-ए संपूर्ण अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई खुराक
Tue, 30 Dec 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में सोमवार को विटामिन ए संपूर्ण अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य उपकेंद्र सोहरौना से की गई। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने अभियान का शुभारंभ करते हुए बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई और अभिभावकों से अभियान में सहयोग की अपील की।
अभियान के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। विटामिन ए की पहली खुराक 9 से 12 माह के बच्चों को एमआर-1 के साथ, जबकि दूसरी खुराक 16 से 24 माह के बच्चों को एमआर-2 के साथ दी जाती है। इसके बाद तीसरी से लेकर नौवीं खुराक वर्ष में दो बार चलने वाले विटामिन ए संपूर्ण अभियान के दौरान दी जाती है।
सीएमओ ने बताया कि विटामिन ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और रतौंधी व अंधेपन जैसी गंभीर समस्याओं से बचाव में सहायक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को निर्धारित समय पर खुराक दिलाने की अपील की। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुबेरनाथ डॉ. धीरज सिंह मौजूद रहे।