फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Vishwa Hindu Mahasangh will strengthen the organization from the booth level to the panchayat level.

Kushinagar News: संगठन को बूथ से पंचायत स्तर तक मजबूत करेगा विश्व हिंदू महासंघ

Mon, 05 Oct 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Vishwa Hindu Mahasangh will strengthen the organization from the booth level to the panchayat level.
नवंबर में मथुरा में होगा वार्षिक अधिवेशन, श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए होगा शंखनाद
विज्ञापन

कुशीनगर में अक्तूबर में गौ रक्षा, युवा, धर्माचार्य और मातृ प्रकोष्ठ के सम्मेलन की तैयारी

पडरौना। शहर के गंगीराम मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ की कुशीनगर जिला इकाई की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन के सांगठनिक ढांचे को ग्राम पंचायत और नगर स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने कहा कि जिले के नगर और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। जात-पात, छुआछूत और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर सकल हिंदू समाज की स्थापना संगठन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 16, 17 और 18 नवंबर को मथुरा में विश्व हिंदू महासंघ का वार्षिक अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन में मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के लिए शंखनाद किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुशीनगर में 11 अक्तूबर को गौ रक्षा प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। 13 अक्तूबर को युवा प्रकोष्ठ, 15 अक्तूबर को धर्माचार्य प्रकोष्ठ के साधु-संतों का सम्मेलन और 17 अक्तूबर को मातृ प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटने की अपील की। बैठक को गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष डॉ. कमलेश शाही, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, श्रीराम हनुमान सेवादल के जिलाध्यक्ष श्याम बदन यादव, श्रीराम शंकर साधु, आत्मा गुप्ता, श्रीकृष्ण कुमार तिवारी, विवेकानंद तिवारी, शिवसेना हिंदुस्तान के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री दूधनाथ वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक बरनवाल और मातृ प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष किरण यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल और संचालन महामंत्री रविंद्र गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जुगनू राय, सतीश मल, पारसनाथ सिंह, राजकुमार गुप्ता, भेखा गुप्ता, विशाल जायसवाल, बृजेश सिंह, मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed